
बिलासपुर रेल हादसा: मेमू ट्रेन की असिस्टेंट पायलट सस्पेंड, सीआरएस जांच पूरी होने तक जारी रहेगी कार्रवाई
बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। 4 नवंबर को लाल खदान में मेमू और मालगाड़ी की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को रेल प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। उनका सस्पेंशन सीआरएस जांच पूरी होने तक जारी रहेगा। फिलहाल रश्मि राज का इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

4 नवंबर को हुआ था भीषण हादसा
गौरतलब है कि 4 नवंबर को हुए इस भीषण रेल हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल रश्मि राज का पहले अपोलो अस्पताल में इलाज हुआ था। डिस्चार्ज होने के बाद जांच टीम ने उनका बयान दर्ज किया था। हादसे की जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई संभव है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



