
Raigarh में ट्रक की टक्कर से यात्री बस पलटी: 1 की मौत, 8 घायल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थलगांव की ओर जा रही एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में बस एजेंट की मौत
घटना में बस एजेंट बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
8 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बस में सवार यात्रियों में से लगभग 7-8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत रायगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें हैं, जबकि कुछ का इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के सही कारणों की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



