March 4, 2026
Chhattisgarh : व्यापमं परीक्षा में कड़ी सख्ती , स्वेटर उतरवाकर होगी चेकिंग, हल्के रंग के कपड़े अनिवार्य

Chhattisgarh : व्यापमं परीक्षा में कड़ी सख्ती , स्वेटर उतरवाकर होगी चेकिंग, हल्के रंग के कपड़े अनिवार्य

Nov 18, 2025

ड्रेस कोड का सख्त पालन जरूरी

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने आने वाली परीक्षाओं के लिए नए और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने अनिवार्य किए गए हैं। जूते की बजाय चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। ठंड के मद्देनज़र स्वेटर पहनने की अनुमति तो होगी, लेकिन केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को स्वेटर उतारकर चेकिंग करानी होगी।

ड्रेस व प्रतिबंधित सामग्री पर कड़ा प्रतिबंध

व्यापम ने स्पष्ट किया है कि भारी, गहरे रंग के कपड़े, कैप, जैकेट, स्कार्फ, स्टोल, घड़ी, बेल्ट, टिफिन बॉक्स, मोबाइल, ईयरफोन, पर्स, बैग जैसी वस्तुएं केंद्र पर प्रतिबंधित रहेंगी। किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुँचना अनिवार्य

परीक्षा दिन पर भीड़ और चेकिंग में लगने वाले समय को देखते हुए व्यापम ने निर्देश दिया है कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। देर से पहुँचने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कंडक्ट को लेकर भी निर्देश

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, बातचीत या आपत्तिजनक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा हॉल में पूरी तरह शांत वातावरण बनाए रखने का निर्देश जारी किया गया है।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix