March 4, 2026
Korba में बाइक व खदान उपकरण चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Korba में बाइक व खदान उपकरण चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Nov 18, 2025

मुख्य आरोपी 10 सालों से जंगल में बना रखे था ठिकाना

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल और खदान उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का कोरबा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें और SECL के 6 रोलर बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना जयसिंह पटेल पिछले 10 वर्षों से जंगल में कुटिया बनाकर रह रहा था और चोरी की कमाई को अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करता था।

10 साल से गायब, परिवार ने समझ लिया था मृत

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल लंबे समय से अपने घर नहीं गया था। उसके परिजनों को लगा कि वह मर चुका है। इस बीच वह लगातार जंगल में रहकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा। चोरी के पैसों से वह अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करता था, जिससे उसकी गतिविधियाँ और संदिग्ध हो गई थीं।

7 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मामले में जयसिंह पटेल (27 वर्ष), अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद, रोहिदास, लालजी यादव और इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की सतर्कता से खुला गिरोह का राज

लगातार हो रही बाइक चोरी और खदान क्षेत्रों से मशीनरी गायब होने की शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखकर पुलिस ने गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix