
Korba : अलाव तापते समय बुजुर्ग झुलसा, इलाज के दौरान मौत
कोरबा जिले में ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे एक 72 वर्षीय बुजुर्ग की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बड़मार का है। जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड के बीच बुजुर्ग रोज की तरह अलाव जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे आग में गिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग 80% तक जल चुके थे। लगातार दो दिनों तक उपचार चलने के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। ठंड के मौसम में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों को अलाव के पास सतर्क रहने की अपील की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



