Durg में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ फड़ पर छापा, 39 आरोपी गिरफ्तार
घर में चल रहा था कई दिनों से जुआ का अड्डा, 9 लाख 25 हजार रुपए जब्त
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात 12 बजे छापा मारा। कार्रवाई का नेतृत्व CRIME उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो ने किया। टीम ने मौके से 39 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके पास से 9 लाख 25 हजार रुपए नगद जब्त किए।

कई दिनों से चल रहा था जुआ का फड़
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के गया नगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। यहां भागवत नामक व्यक्ति के घर में लंबे समय से जुआ का फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम डीएसपी और रक्षित केंद्र की टीम ने संयुक्त रूप से रात में दबिश दी।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



