
Durg: सड़क के बीचों-बीच हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
दिखावा करने के लिए राहगीरों को दे रहा था धमकी, भिलाई पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने दबोचा
भिलाई में सड़क के बीचों-बीच हथियार दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहगीरों को रोक-रोककर डराने और धमकाने की कोशिश कर रहा था। उसके इस हरकत से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पेट्रोलिंग टीम ने की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही भिलाई पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह केवल “दिखावा” करने के लिए ऐसा कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट और शांति भंग के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और राहत जताई है कि समय पर हस्तक्षेप से कोई बड़ा हादसा टल गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



