
जामुल गोलीकांड का खुलासा: बदले की भावना में रची गई साजिश, 6 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
जामुल, जिला दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना बदले की भावना से की गई और इसके लिए अन्य प्रांत से भाड़े के शूटर बुलाए गए थे।

घटना कैसे हुई?
14 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे विकास प्रजापति, निवासी संतोषी पारा कैंप-2, छावनी, को एक अज्ञात व्यक्ति ने बर्थडे इवेंट मैनेजमेंट का काम दिलाने के बहाने फोन कर ईदगाह के पास बुलाया। जैसे ही विकास निर्दिष्ट स्थान पर पहुँचा, मोटरसाइकिल में आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कहा— “तुम शिवम साव की हत्या में शामिल थे” गोली विकास के दाहिने कान के पास से गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। घटना पर जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 911/2025, धारा 109(1) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया।
हत्या का बदला लेने के लिए की गई प्लानिंग
जांच में पता चला कि दिसंबर 2024 में शिवम साव की हत्या हुई थी, जिसमें 5 आरोपियों को जेल भेजा गया था। शिवम का चचेरा भाई करण साव इस हत्या का बदला लेना चाहता था। करण साव ने बिहार शरीफ़ स्थित एक रिश्तेदार से संपर्क किया, अन्य प्रांत से 3 भाड़े के शूटर बुलवाए, उन्हें वाहन, मोटरसाइकिल और सीम कार्ड उपलब्ध कराया और विकास प्रजापति को फंसाने के लिए बर्थडे इवेंट का बहाना बनाया।इसी योजना के तहत 14 नवंबर को फायरिंग कर हत्या की कोशिश की गई।
³के
गिरफ्तार आरोपी
17 नवंबर 2025 को पुलिस ने निम्न 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया—
1. करण साव, 27 वर्ष, बैकुंठ धाम छावनी
2. ऋषभ त्रिलोचन साव, 21 वर्ष, बैकुंठ धाम छावनी
3. संजय, 58 वर्ष, बैकुंठ धाम छावनी
4. संतोष, 58 वर्ष, बैकुंठ धाम छावनी
5. विनय कुमार साव, 66 वर्ष, बैकुंठ धाम छावनी
6. सुमीत कुमार, 21 वर्ष, कैंप-2 छावनी
अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



