March 4, 2026
Durg : फरार वारंटियों की धरपकड़ पर दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान, एक ही रात में 78 वारंटी गिरफ्तार

Durg : फरार वारंटियों की धरपकड़ पर दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान, एक ही रात में 78 वारंटी गिरफ्तार

Nov 17, 2025

दुर्ग पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 16 और 17 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात चलाए गए इस कौमिंग गश्त अभियान में कुल 78 वारंटियों को पकड़ा गया।

78 वारंटियों की गिरफ्तारी: 35 स्थायी और 43 गिरफ्तारी वारंट के आरोपी दबोचे

जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट के फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
जिसके तहत 35 स्थायी वारंटी और 43 गिरफ्तारी वारंटी, कुल 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान गिरफ्तारी इस प्रकार रही—
स्थायी वारंटियों में गिरफ्तारियाँ
•सुपेला – 21
•भिलाई नगर – 2
•भिलाई भट्टी – 2
•दुर्ग – 1
•अंजोरा – 1
•नगपुरा – 1
•स्मृतिनगर – 1
•वैशाली नगर – 1
•छावनी – 1
•खुर्सीपार – 1
•पुरानी भिलाई – 1
•पाटन – 1
•अंडा – 1
गिरफ्तारी वारंट के आरोपी
•छावनी – 7
•जामुल – 5
•रानीतराई – 4
•भिलाई नगर – 3
•नेवई – 3
•वैशाली नगर – 3
•पद्मनाभपुर – 2
•सुपेला – 2
•खुर्सीपार – 2
•उत्तई – 2
•धमथा – 2
•दुर्ग, पुलगांव, भिलाई भट्टी, पुरानी भिलाई, अमलेश्वर, जामगांव (आर), लिटिया, नंदिनी नगर – प्रत्येक से 1-1 आरोपी
न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
पकड़े गए सभी 78 वारंटियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने बल के साथ सक्रिय रहे।
लगातार मॉनिटरिंग करते रहे वरिष्ठ अधिकारी
पूरे अभियान की निगरानी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही थी, जिससे कार्रवाई तेज और प्रभावी हो पाई। दुर्ग पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix