
Chhattisgarh : ठंड के कारण स्कूल समय बदलने की मांग
कड़ाके की ठंड से बच्चों पर पड़ रहा असर
छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूल समय बदलने की मांग उठने लगी है। सुबह के समय तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे ठंड के कारण समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं और स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखा जा रहा है।

टीचर्स एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन
ठंड की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की बलरामपुर इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को स्कूल समय परिवर्तन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सुबह की पहली पाली में छोटे बच्चों के लिए विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
सुबह की पाली में देरी करने की मांग
एसोसिएशन ने सुझाव दिया है कि प्राथमिक और मध्य विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 10 बजे अथवा स्थिति के अनुसार थोड़ा देर से किया जाए, ताकि बच्चे अत्यधिक ठंड में विद्यालय आने के लिए मजबूर न हों। इससे उनकी सेहत सुरक्षित रहेगी और उपस्थिति में भी सुधार होगा।
प्रशासन ने दिए आश्वासन
जिला शिक्षा अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मौसम की स्थिति की समीक्षा कर उचित निर्णय लिया जाएगा। यदि तापमान में और गिरावट आती है, तो स्कूल समय में बदलाव पर विचार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



