March 3, 2026
Raigarh में कंपनी के मैनेजर की हाथ-मुक्कों से पिटाई

Raigarh में कंपनी के मैनेजर की हाथ-मुक्कों से पिटाई

Nov 17, 2025

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायगढ़ जिले में एक कंपनी के मैनेजर के साथ खुलेआम मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग मैनेजर को घेरकर हाथ-मुक्कों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

ठेका कार्य को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार कंपनी में चल रहे ठेका कार्य को लेकर मैनेजर और ठेकेदार पक्ष के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और ठेकेदार पक्ष के लोगों ने मैनेजर की पिटाई कर दी।

मैनेजर ने दर्ज कराई FIR


मारपीट के बाद पीड़ित मैनेजर ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के आरोपों में FIR दर्ज की है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix