March 3, 2026
Raipur : धान खरीदी ड्यूटी से नदारद चार कर्मचारी पर केस दर्ज, रायपुर के 3 थानों में FIR

Raipur : धान खरीदी ड्यूटी से नदारद चार कर्मचारी पर केस दर्ज, रायपुर के 3 थानों में FIR

Nov 17, 2025

रायपुर में सहकारी बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एस्मा (ESMA) कानून लागू कर दिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को धान खरीदी केंद्रों में ड्यूटी के आदेश जारी किए गए थे।


ड्यूटी से नदारद रहने पर हुई कार्रवाई

कलेक्टर के आदेश के बावजूद कृषि विभाग के चार कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। एस्मा लागू होने के बाद भी काम से इनकार को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने सभी चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

तीन थानों में दर्ज हुई FIR

ड्यूटी का पालन न करने पर रायपुर के तीन अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन का कहना है कि एस्मा लागू होने के बाद यह अनिवार्य सेवा के तहत आता है, ऐसे में ड्यूटी से अनुपस्थित रहना कानून का उल्लंघन है।

धान खरीदी पर असर न पड़े इसलिए कड़ा कदम

सहकारी बैंक कर्मियों की हड़ताल से धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए प्रशासन ने दूसरे विभागों के कर्मचारियों को लगाया था। लेकिन आदेश का पालन न होने पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix