March 3, 2026
फर्जी महिला SI गिरफ्तार: कमल विहार फ्लैट लूटकांड का मुजगहन पुलिस ने किया खुलासा

फर्जी महिला SI गिरफ्तार: कमल विहार फ्लैट लूटकांड का मुजगहन पुलिस ने किया खुलासा

Nov 17, 2025

रायपुर। कमल विहार स्थित कृष्णा हाइट्स फ्लैट में हुई लूटपाट की वारदात का मुजगहन पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। खुद को महिला SI बताकर लूट करने वाली मोनिका सचदेवा को उसके गुर्गों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि उसके भाई और साथी करण साहू फरार बताए जा रहे हैं।

हिस्ट्रीशीटर गैंग ने की मारपीट, कैश और कीमती सामान लूटा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोनिका सचदेवा अपने साथियों के साथ फ्लैट में घुसी और मारपीट कर 25 हजार रुपए नकद तथा महंगा लैपटॉप समेत डेढ़ लाख रुपए के सामान लूटकर फरार हो गई थी।

पुलिस ने जांच के दौरान मोनिका के साथ पूजा सचदेव, निखिल सचदेव और अन्य दो आरोपियों को भी पकड़ा है। सभी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं, जिसके चलते इन्हें हिस्ट्रीशीटर माना जा रहा है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

मुजगहन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी करण साहू तथा मोनिका के भाई की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से लूट और ठगी की घटनाओं में शामिल रहा है।

पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix