March 3, 2026
Surajpur: सर्दी से बचने की कोशिश में दो दर्दनाक हादसे — 65 वर्षीय वृद्धा और 35 वर्षीय महिला की जलकर मौत

Surajpur: सर्दी से बचने की कोशिश में दो दर्दनाक हादसे — 65 वर्षीय वृद्धा और 35 वर्षीय महिला की जलकर मौत

Nov 17, 2025

मैनपाट में चूल्हा जलाने के दौरान वृद्धा झुलसी, 14 दिन घर पर रखा — इलाज न मिलने से मौत

सरगुजा/सूरजपुर। मैनपाट थाना क्षेत्र के सुपलगा गांव में ठंड से बचने के लिए चूल्हा ताप रही 65 वर्षीय परमेश्वरी नायक की दर्दनाक मौत हो गई।
31 अक्टूबर को घर में आग तापते समय वह अचानक चूल्हे में गिरकर बुरी तरह झुलस गई। चीख सुनकर पति नंदलाल नायक ने किसी तरह आग बुझाई, मगर घटना के बाद उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया।

परिवार ने 14 दिनों तक घर पर ही जड़ी-बूटी से उपचार करने की कोशिश की।

समुचित चिकित्सा न मिलने से उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही।

15 नवंबर को स्थिति गंभीर होने पर उसे कमलेश्वरपुर अस्पताल ले जाया गया।

वहां से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

इस पूरे घटनाक्रम ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और जागरूकता की कमी को उजागर किया है।

सूरजपुर में हीटर से आग तापते समय महिला की मौत

दूसरी घटना सूरजपुर के जोबगा गांव में हुई। यहां 35 वर्षीय महिला की सर्दी से बचने के लिए हीटर के पास बैठकर आग तापते समय झुलसकर मौत हो गई।
बताया जाता है कि अचानक कपड़ों में आग लग गई और महिला गंभीर रूप से जल गई। उसे बचाया नहीं जा सका।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix