
Bilaspur : तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को कुचला, मौत
बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद हाईवा चालक वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।
हाईवा छोड़कर भागा ड्राइवर
दुर्घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस जांच जारी
तोरवा थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



