
Surajpur में अवैध धान भंडारण का खुलासा
संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 960 बोरा धान और 17 बोरा पीडीएस चावल जब्त
सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसील रामानुजनगर के ग्राम कैलाशपुर स्थित किराना व्यापारी कन्हैया लाल साहू के गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में धान और पीडीएस चावल बरामद किए गए।

गुप्त सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई
प्रशासन को सूचना मिली थी कि व्यापारी कन्हैया लाल साहू अपने गोदाम में बड़ी मात्रा में खरीफ धान और पीडीएस चावल अवैध रूप से संग्रहित कर रहा है। इस पर राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुँची और गोदाम का निरीक्षण किया।
गोदाम से मिला भारी जखीरा
जांच में गोदाम से
960 बोरा खरीफ धान
17 बोरा पीडीएस चावल
अवैध रूप से भंडारित पाए गए। अधिकारियों ने पूरे स्टॉक को मौके पर ही जब्त कर लिया और गोदाम को सील कर दिया।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी
अधिकारियों ने बताया कि अवैध धान संग्रहण, कालाबाजारी और पीडीएस सामग्री के दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन सतर्क है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



