March 2, 2026
Raipur: जन सेवा समिति के नाम पर 5.40 लाख की ठगी

Raipur: जन सेवा समिति के नाम पर 5.40 लाख की ठगी

Nov 17, 2025

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए टिकरापारा थाना पुलिस ने “अपना सहारा जन सेवा कल्याण समिति” के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने वाले मुख्य आरोपी राजू बाघ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने संस्था का अध्यक्ष बनकर एक महिला को सदस्य बनाने और मुनाफा दिलाने का लालच देकर 5,40,000 रुपये की ठगी की थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

एसपी लाल उमेद सिंह के निर्देश और सीएसपी राजेश देवांगन व थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई लोगों को अपनी संस्था के नाम पर झांसे में ले चुका है।

कैसे शुरू हुई ठगी?

प्रार्थिया पुष्पा नामदेव, निवासी टिकरापारा ने शिकायत दी थी कि वर्ष 2024 में सब्जी विक्रेता राजू बाघ से उसकी जान-पहचान हुई थी। राजू ने खुद को “अपना सहारा जन कल्याण सेवा समिति” का अध्यक्ष बताया और संस्था में सदस्य बनने पर मोटा मुनाफा मिलने का दावा किया।

शुरुआत में आरोपी ने 1 लाख रुपये की मांग की।

प्रार्थिया ने मार्च–अप्रैल 2024 में आरोपी के मोबाइल नंबर पर किश्तों में रकम भेजी।

धीरे-धीरे आरोपी ने कुल 7 लाख रुपये तक वसूल लिए। भरोसा दिलाने के लिए बीच-बीच में कुछ छोटी राशि “प्रॉफिट” के रूप में वापस भी भेजता रहा।

लेकिन बाद में आरोपी ने पैसे लौटाना बंद कर दिया।

जांच में खुला सच, शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

जब प्रार्थिया ने खुद जांच की तो पता चला कि ऐसी कोई संस्था वास्तव में रोजगार या मुनाफा देने का काम नहीं करती। तब जाकर ठगी का पूरा मामला सामने आया, जिसके बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix