
अवैध शराब बिक्री पर अभनपुर पुलिस की कार्रवाई
गश्ती के दौरान युवक गिरफ्तार, 3.420 लीटर देशी शराब जब्त
रायपुर। अभनपुर थाना पुलिस ने सक्रिय गश्ती और मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बिक्री में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। 15 नवंबर 2025 को पुलिस ने पुष्पेन्द्र गायकवाड (28) निवासी ग्राम सारखी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 19 पौंवा देशी मंदिरा मसाला शोले जब्त किए गए, जिनमें प्रत्येक में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। कुल मिलाकर 3.420 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

मुखबिर की सूचना पर छापा
गश्ती दल आर. 840 सुधीर तिर्की और आर. 889 धनेश रात्रे को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि पुष्पेन्द्र गायकवाड ग्राम बिरोदा तिराहा के पास काले रंग के बैग में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुँची।
पुलिस को देखते ही भागने लगे लोग
पुलिस के पहुंचते ही शराब खरीदने पहुंचे कुछ लोग मौके से भागने लगे। आरोपी भी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गश्ती दल ने घेराबंदी कर उसे वहीं पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से अवैध शराब के 19 पौंवा और 320 रुपये नगद बिक्री राशि बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 2,220 रुपये आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के आरोप में पुष्पेन्द्र गायकवाड के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभनपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



