
छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, अब – तक 19,320 क्विंटल धान जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही राज्य में अवैध रूप से अन्य राज्यों से आने वाले धान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी सख्ती का नतीजा है कि 1 नवंबर से 16 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 19,320 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

ज़िलावार कार्रवाई (1–16 नवंबर):
- महासमुंद – 4266 क्विंटल (सर्वाधिक)
- बलरामपुर – 4139 क्विंटल
- सूरजपुर – 1750 क्विंटल
- रायगढ़ – 1201 क्विंटल
- जशपुर – 1157 क्विंटल
- जीपीएम – 967 क्विंटल
- कोंडागांव – 869 क्विंटल
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 687 क्विंटल
- राजनांदगांव – 607 क्विंटल
- मुंगेली – 490 क्विंटल
- बलौदाबाजार – 386 क्विंटल
- बिलासपुर – 273 क्विंटल
- कोरिया – 253 क्विंटल
- खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – 250 क्विंटल
- सरगुजा – 240 क्विंटल
- मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – 228 क्विंटल
- दंतेवाड़ा – 220 क्विंटल
- बस्तर – 218 क्विंटल
- सक्ती – 137 क्विंटल
- सुकमा – 130 क्विंटल
- बालोद – 123 क्विंटल
- गरियाबंद – 122 क्विंटल
- जांजगीर-चांपा – 119 क्विंटल
- कवर्धा – 90 क्विंटल
- कोरबा – 85 क्विंटल
- रायपुर – 84 क्विंटल
- धमतरी – 72 क्विंटल
- नारायणपुर – 53 क्विंटल
- दुर्ग – 38 क्विंटल
- बेमेतरा – 32 क्विंटल
- मोहला–मानपुर–चौकी – 27 क्विंटल
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध धान परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



