March 3, 2026
शराब पार्टी बना मौत का कारण: मामूली विवाद में दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

शराब पार्टी बना मौत का कारण: मामूली विवाद में दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Nov 16, 2025

जांजगीर-चांपा। जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार बीती रात आपसी झगड़े में छह दोस्तों ने मिलकर रोहित महंत की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर चांपा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को कुछ ही घंटों में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ विवाद?

बताया गया कि शराब के नशे में रोहित महंत बार-बार गाली-गलौज कर रहा था। इससे नाराज होकर सागर कर्ष और उसके साथी भड़क गए। पहले रोहित के हाथ-पैर बांधे गए, फिर सागर ने डंडे से उसके सिर पर प्राणघातक हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद आरोपीगण ने मिलकर उसका गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार ने तुरंत टीम को गिरफ्तारियों के निर्देश दिए। चांपा थाना पुलिस ने सक्रिय घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पहले वे पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन कठोर पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर कर्ष से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. सागर कर्ष (27 वर्ष)

2. नागेश्वर नायडू (23 वर्ष)

3. अश्वनी सतनामी (24 वर्ष)

4. विजय श्रीवास (25 वर्ष)

5. विनय कुर्रे (29 वर्ष)

6. आकाश उर्फ अज्जू साहू (25 वर्ष)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix