March 3, 2026
धमतरी पुलिस की बड़ी पहल: बाल सुरक्षा सप्ताह में हजारों बच्चों को  Good Touch–Bad Touch, POCSO, JJ Act व साइबर सुरक्षा की दी गई शिक्षा

धमतरी पुलिस की बड़ी पहल: बाल सुरक्षा सप्ताह में हजारों बच्चों को  Good Touch–Bad Touch, POCSO, JJ Act व साइबर सुरक्षा की दी गई शिक्षा

Nov 16, 2025

धमतरी। बाल सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर धमतरी पुलिस ने जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाते हुए स्कूली बच्चों को गुड टच-बैड टच, POCSO अधिनियम, JJ एक्ट, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षित किया। एसपी धमतरी के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

थाना/चौकी स्तर पर प्रमुख कार्यक्रम

थाना रूद्री – सरस्वती शिशु मंदिर, रूद्री

रूद्री पुलिस ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, POCSO तथा JJ एक्ट के प्रावधान, नशे के दुष्परिणाम और इंटरनेट-सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों पर जागरूक किया।

थाना सिहावा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवपुर

सिहावा पुलिस ने छात्रों को बाल सुरक्षा, आत्म-सुरक्षा, साइबर क्राइम प्रिवेंशन तथा कानूनी जागरूकता से अवगत कराया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

थाना अकलाडोंगरी – प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, तिर्रा

यहां आयोजित नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और नशे से होने वाली हानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

चौकी बिरेझर – प्राथमिक शाला व सरस्वती शिशु मंदिर, मारेली

बिरेझर चौकी पुलिस ने नशा मुक्त जन जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा पर बच्चों को व्यावहारिक सुझाव और बचाव उपाय बताए।

थाना भखारा – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, भखारा

भखारा पुलिस ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, POCSO-JJ एक्ट, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने अभिभावकों, शिक्षकों व समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया है कि—

  • बच्चों को संवेदनशील मुद्दों पर सही जानकारी दें।
  • उन्हें डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के आवश्यक उपाय सिखाएँ।
  • किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत Dial 112 या नजदीकी थाना/चौकी को दें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix