
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टायर दुकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और वाहन जप्त
दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने टायर दुकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए आरोपी यशवंत मतवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो नग टायर, 29 नग ट्यूब तथा चोरी में प्रयुक्त टाटा एस वाहन को जप्त किया है। बरामद सामग्री और वाहन की कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पूरा मामला
मामला 13 नवंबर 2025 का है, जब प्रार्थी रविंद्र वाडेकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी सुपेला पांच रास्ता के पास स्थित टायर-ट्यूब की दुकान/गोदाम में चोरी हुई है। प्रार्थी 12 नवंबर की रात 9 बजे दुकान बंद कर गए थे, लेकिन अगली सुबह उन्होंने देखा कि दुकान की बाउंड्री फांदकर किसी अज्ञात चोर ने अंदर घुसकर 4 नग नए टायर, 29 नए ट्यूब और करीब 730 किग्रा पुरानी ट्यूब चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपए आंकी गई थी।
पूछताछ में कबूली चोरी की बात
मामले की त्वरित जांच करते हुए सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 1355/2025 धारा 331(4), 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान 14 नवंबर को आरोपी यशवंत मतवार (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम शेरगढ़, थाना घुमका (हाल निवास इस्लाम नगर, सुपेला) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल और टाटा एस वाहन बरामद किया। कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्र.आर. नवीन सिंह और आर. डोमार बोरझा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपी का नाम
यशवंत मतवार पिता लेखराम मतवार, उम्र 25 वर्ष
पता – ग्राम शेरगढ़, चौकी जालबांधा, थाना घुमका, जिला खैरागढ़ (हाल निवास इस्लाम नगर, सुपेला)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



