March 3, 2026
धान खरीदी के बीच दो जिलों में बारदाना में लगी आग, लाखों का नुकसान

धान खरीदी के बीच दो जिलों में बारदाना में लगी आग, लाखों का नुकसान

Nov 16, 2025

जांजगीर-चांपा/कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया के बीच बारदाने में आग लगने की दो बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया है। जांजगीर-चांपा और कवर्धा जिलों में हुए आगजनी के इन मामलों में करीब 25 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

40 गठान बारदाना जलकर राख

जांजगीर-चांपा जिले के लगरा सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र के सामने रखे 40 गठान नए बारदाने में अचानक आग लग गई। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मौके पर बारदाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। अनुमानित नुकसान 20 लाख रुपये बताया जा रहा है। बारदाना एक दिन पहले ही प्राधिकृत अधिकारी द्वारा खाली कराया गया था। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

विधायक ब्यास कश्यप का सरकार पर हमला

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने सरकार पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा –

“धान खरीदी की कोई तैयारी नहीं है।”

“कर्मचारी आंदोलन पर हैं, ऐसे में बारदाना खुले स्थान पर नहीं होना चाहिए था।”

“आग लगी है या लगाई गई है, इसकी जांच होनी चाहिए।”

5 लाख का नुकसान

दूसरी घटना कवर्धा जिले के कुंआमालगी गांव (पंडरिया क्षेत्र) में हुई। यहां बारदाने में रखे 500 धान बोरे आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।यहां भी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

धान खरीदी की शुरुआत

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। पहले दिन 195 उपार्जन केंद्रों में किसानों से 19,464 क्विंटल धान खरीदा गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix