March 3, 2026
सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आम जगह पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आम जगह पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Nov 16, 2025

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लोहे का धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

चाकू लहराते हुए लोगों में फैला रहा था दहशत 

15 नवंबर 2025 को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर सुपेला पुलिस टीम सरकारी देशी भट्टी के पास पहुँची, जहाँ एक युवक चाकू लहराते हुए लोगों को आतंकित कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख आयुब (20 वर्ष), निवासी एसबीआई बैंक कॉलोनी, भिलाई नगर बताया।

धारदार चाकू जब्त

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उसके पास से धारदार स्टील का चाकू जब्त किया और अपराध क्रमांक 1361/2025, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक दीपक चौहान, सहायक उपनिरीक्षक अजय शंकर अविनासी, गंगाराम रावत तथा आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix