
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही, SSP ने TI को किया निलंबित
जशपुर। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी पर जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसएसपी ने उठाया सख्त कदम
मामले की शिकायत एसएसपी तक पहुंचने के बाद उन्होंने इसे अत्यंत संवेदनशील मामला मानते हुए सख्त कदम उठाया। निलंबन अवधि में निरीक्षक तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में संलग्न किया गया है, जहां उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
एसएसपी ने TI के खिलाफ प्राथमिक जांच भी संस्थित की है। जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपी गई है, जिन्हें 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, पुलिस मामले के फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



