
आवारा कुत्तों का आतंक: डेढ़ साल के मासूम पर हमला, चेहरे पर गंभीर आई चोटें
दुर्ग। जंजगिरी गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसी बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बच्चा खेल ही रहा था कि अचानक एक आवारा कुत्ते ने झपट्टा मारकर उसके चेहरे को कई जगहों पर बुरी तरह नोच डाला। बच्चे के चीखने पर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर चुका था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांग
ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने चेहरे पर लगे गहरे घावों को देखते हुए 5–6 टांके लगाए। डॉक्टरों ने बताया कि चोटें गंभीर थीं और बच्चे को कुछ समय तक विशेष देखभाल की आवश्यकता होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में बढ़ते आवारा कुत्तों के दहशत को रोकने के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



