March 3, 2026
करणी सेना के चीफ ने गृहमंत्री विजय शर्मा का मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक, सोशल मीडिया में किया पोस्ट 

करणी सेना के चीफ ने गृहमंत्री विजय शर्मा का मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक, सोशल मीडिया में किया पोस्ट 

Nov 16, 2025

रायपुर। करणी सेना के चीफ डॉ. राज शेखावत ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शेखावत ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने करणी सेना को “गिरोह” कहा है, जिसे लेकर संगठन में भारी नाराजगी है।

कही ये बात

वीडियो में शेखावत ने कहा कि करणी सेना एक “न्याय संगत और पवित्र संगठन” है और उसे गिरोह कहकर अपमानित किया गया है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे इस बयान पर गृह मंत्री से जवाब मांगें। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में मंत्री के मोबाइल नंबरों का दावा किया था, लेकिन सार्वजनिक रूप से इन्हें साझा करना विवाद का कारण बना।

पोस्ट के आखिर में लगाया जय मां करणी का नारा

शेखावत ने आगे आरोप लगाया कि मंत्री का यह बयान दर्शाता है कि वह करणी सेना से जुड़े सदस्य वीरेंद्र सिंह और उनके परिवार पर हुए कथित अत्याचारों के पीछे “मुख्य सूत्रधार” हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।

वीडियो में शेखावत ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “एक तो चोरी, फिर सीनाजोरी… वाह रे सत्ता।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने “जय मां करणी” का नारा लगाते हुए समर्थकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। फिलहाल इस बयान पर गृह मंत्रालय या गृह मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix