
कांग्रेस ने SIR कार्यक्रम की निगरानी हेतु प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम का किया गठन
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रहे S.I.R (एस.आई.आर) कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह कंट्रोल रूम राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में बनाया गया है।

सलाम रिजवी को कंट्रोल रूम का संयोजक नियुक्त
जारी सूची के अनुसार सलाम रिजवी को कंट्रोल रूम का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि सदस्यगण के रूप में चंद्रवती साहू, पल्लवी सिंह, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, साक्षी सिरमौर, दीप्तेश चटर्जी, अशोक चतुर्वेदी, गीता सिंह, प्रेमलता बंजारे, कविता वर्मा, प्रेरणा साहू, डिम्पल खान, दिनेश निर्मलकर, अनिल मित्तल, जयप्रकाश साहू, सादिक अली और मोहसिन खान को शामिल किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



