March 2, 2026
सऊदी अरब में बस हादसा: हज यात्रा पर गए  42 भारतीयों की दर्दनाक मौत

सऊदी अरब में बस हादसा: हज यात्रा पर गए 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत

Nov 17, 2025

बस और टैंकर में हुई सीधी टक्कर, आग की लपटों में फंसे यात्री

सऊदी अरब में हज यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों से भरी बस रविवार को भयावह हादसे का शिकार हो गई। तेलंगाना से हज के लिए गए श्रद्धालुओं को ले जा रही बस की एक डीज़ल टैंकर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पल भर में बस में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में 42 भारतीयों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण कि कई शवों की पहचान मुश्किल

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि कई शवों की पहचान करना भी चुनौती बन गया है। राहत बचाव दल ने आग पर काबू पाने के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अधिकांश यात्रियों की जान नहीं बच सकी।

हज यात्रा के लिए गए थे सभी यात्री

सभी मृतक  धार्मिक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे थे। परिवारों को हादसे की सूचना मिलते ही घरों में मातम फैल गया है।

 

भारतीय दूतावास सक्रिय, बचाव और सहायता कार्य जारी

भारतीय दूतावास ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के पार्थिव शरीर की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सरकार पीड़ित परिवारों से संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix