
Balrampur : पुलिस ने 4KM पीछा कर अवैध धान की गाड़ी पकड़ी
4 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा ट्रक
रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर पुलिस ने अवैध रूप से धान ले जा रहे एक ट्रक को 4 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा। पिकअप गाड़ी चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

410 बोरी अवैध धान जब्त
ट्रक से 410 बोरी धान बरामद किया गया। जांच में पता चला कि धान उत्तरप्रदेश से लाकर स्थानीय मंडियों में खपाने की योजना थी। पुलिस का कहना है कि धान परिवहन से जुड़े दस्तावेज भी चालक के पास उपलब्ध नहीं थे।
FIR दर्ज, आगे की जांच जारी
पुलिस ने धान तस्करी में शामिल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धान जब्त कर पिकअप गाड़ी को थाने में खड़ा कर दिया गया है। टीम यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



