
Korba: अधिवक्ता पर जबरन वसूली और धमकी का आरोप, भाजपा वार्ड संयोजक की शिकायत पर मामला दर्ज
अधिवक्ता दिलीप मिरी के खिलाफ FIR दर्ज
कोरबा। शहर के मानिकपुर चौकी में जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अधिवक्ता दिलीप मिरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत भाजपा के पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक-4 के वार्ड संयोजक शत्रुघ्न सिंह राजपूत ने की है।

जमीन संबंधी कार्य के नाम पर 2.20 लाख वसूली का आरोप
शिकायतकर्ता राजपूत ने बताया कि दादरखुर्द के डिपरापारा स्थित उनकी पुस्तैनी जमीन से जुड़े कार्य कराने के नाम पर अधिवक्ता मिरी ने उनसे 2 लाख 20 हजार रुपए लिए। इसके बाद भी अतिरिक्त रकम की मांग की जाती रही।
मना करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी
राजपूत का आरोप है कि जब उन्होंने अतिरिक्त भुगतान से इनकार किया, तो अधिवक्ता मिरी ने उन्हें झूठे और जातिगत मामले में फंसाने की धमकी दी। साथ ही पुस्तैनी जमीन पर जाने से रोकते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता दिलीप मिरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



