
Bilaspur: इंटरकास्ट शादी पर रिटायर्ड अफसर के परिवार का बहिष्कार, समाज प्रमुख समेत 4 पर FIR
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंटरकास्ट विवाह को लेकर समाज द्वारा बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। एक रिटायर्ड अफसर ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की अलग समाज में शादी होने पर पनिका समाज के पदाधिकारियों ने उनके पूरे परिवार को समाज से बाहर कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने समाज प्रमुख सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड अफसर ने समाज पदाधिकारियों पर लगाया बहिष्कार का आरोप
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र निवासी कमल किशोर परवार, जो कलेक्टर ऑफिस में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, ने बताया कि उनके बेटे हितेश परवार ने 4 नवंबर 2024 को साहू समाज की युवती ऋचा साहू से इंटरकास्ट विवाह किया था। इसके बाद पनिका समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने उन्हें और उनके परिवार को सभी सामाजिक कार्यक्रमों से अलग कर दिया।
समाज प्रमुख व अन्य पदाधिकारियों पर FIR दर्ज
कमल किशोर परवार की शिकायत पर पुलिस ने पनिका समाज के प्रांतीय पदाधिकारी जेआर साकत, थानू राम बघेल, दशरथ साकत और वंशधारी सांवरा के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सामाजिक बहिष्कार जैसी हरकतें कानूनन अपराध हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



