
Raipur: धान खरीदी के पहले दिन रायपुर में बड़ा एक्शन, 4 ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों पर FIR दर्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। लेकिन पहले ही दिन रायपुर जिले से बड़ी लापरवाही सामने आई है। धान उपार्जन केंद्रों में ड्यूटी के बावजूद अनुपस्थित रहने पर 4 ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ड्यूटी से गायब अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, जिलों में धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन रायपुर जिले के चार ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। किसानों की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
सहकारी समितियों के कर्मचारी आंशिक हड़ताल पर
सूत्रों के अनुसार, कई सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंशिक हड़ताल पर हैं। इससे धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में शासन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



