
Raigarh: पति को पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा
रायगढ़। पत्नी की हत्या के एक साल पुराने मामले में कोर्ट ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2024 का है, जब मायके जाने की बात को लेकर husband-wife के बीच विवाद हुआ था और विवाद इतना बढ़ा कि पति ने शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी जान ले ली।

मायके जाने की बात पर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन पति-पत्नी साथ बैठकर मछली खा रहे थे और दोनों ने शराब भी पी थी। इसी दौरान पत्नी ने मायके जाने की बात कही, जिस पर पति भड़क गया। नशे में धुत आरोपी ने पत्नी पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक वर्ष बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एक वर्ष तक चले सुनवाई के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी पति को दोषी पाया। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे पत्नी की हत्या के अपराध में उम्रकैद की सजा सुनाई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



