
राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट: दुर्ग यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 577 चालान, 173 वाहन मार्ग से हटाए गए
दुर्ग। राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट के मद्देनज़र दुर्ग यातायात पुलिस ने जिले के प्रमुख हाईवे और मुख्य मार्गों पर बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वाड की सहायता से सघन जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में संचालित इस कार्रवाई में 18 भारी वाहनों और 155 ऑटो-डीलिंग की छोटी गाड़ियों को सर्विस लेन एवं मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाया गया।

अभियान अंजोरा से नेहरू नगर, नेहरू नगर से भिलाई-3 और कुम्हारी टोल तक लगातार जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनज़र सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई भी संबंधित प्राधिकरण और नगर निगम की मदद से की जा रही है, जिससे मार्ग की दृश्यता बेहतर हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका न्यूनतम रहे।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
दिनभर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 577 चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की जानकारी तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस का यह अभियान हाई अलर्ट के दौरान जिले में सुरक्षा और अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत जारी रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



