March 3, 2026
उतई-नेवई क्षेत्र में सक्रिय ईरानी गैंग का पर्दाफाश, 4 वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उतई-नेवई क्षेत्र में सक्रिय ईरानी गैंग का पर्दाफाश, 4 वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Nov 15, 2025

दुर्ग। थाना उतई और एसीसीयू टीम को बड़ी सफलता मिली है। उतई और नेवई थाना क्षेत्र में चोरी व लूट की लगातार हो रही वारदातों को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गैंग के दो मुख्य आरोपी—मिस्कीन अली (38) और महवाल अली (35), दोनों निवासी दलदल सिवनी, रायपुर—को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

4 नवंबर को ग्राम मर्रा में दो आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर घर की तलाशी लेने के बहाने अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 444/2025 दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फोटो सर्कुलेट किए। फुटेज और क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपियों की पहचान हुई।

इलाके की रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चश्मा बेचने के बहाने इलाके की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। घटना के दिन वे स्कूटी एक्सेस 125 से रायपुर से पाटन होकर मर्रा पहुंचे और जेवर चोरी किए। चोरी का माल रायपुर में विमला ज्वेलर्स में 66,000 रुपए में बेचकर रकम आपस में बांट ली।

कई सामान जब्त

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर, 20,000 रुपए नगद और उपयोग किए गए कपड़े जप्त किए। आरोपियों ने इससे पहले नेवई, रिसाली सेक्टर, मैत्री नगर और उतई क्षेत्र में भी लूट व चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि नरेन्द्र सोनी, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix