
शीर्ष नक्सली लीडर आज़ाद समेत 8 नक्सली आज करेंगे आत्मसमर्पण
मुलुगु। नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। छत्तीसगढ़ से सटे तेलंगाना में शीर्ष नक्सली लीडर आज़ाद समेत 8 नक्सली आज मुलुगु जिला पुलिस कार्यालय में आत्मसमर्पण करने वाले हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नक्सली मुख्यधारा में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, आज़ाद उर्फ कोयाडा सम्बय्या उर्फ गोपन्ना, विशेष क्षेत्रीय समिति सदस्य और तेलंगाना राज्य समिति सदस्य के रूप में लंबे समय से सक्रिय था। वह एएसआर जिले के चिंतूर, वीआर पुरम और भद्राद्री कोठागुडेम जिले के चरला-वैंकेटपुरम जैसे सीमावर्ती इलाकों में बेहद प्रभावशाली रहा है। आज़ाद कई वर्षों से माओवादी गतिविधियों का संचालन करता आ रहा था। अब उसके साथ 7 अन्य नक्सलियों का आत्मसमर्पण संगठन के लिए बड़ी रणनीतिक क्षति माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



