
BalodaBazar: जांच के दौरान मिली गंभीर अनियमितताएं, 2 निजी अस्पतालों के आयुष्मान पंजीयन सस्पेंड
बलौदाबाज़ार। स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में संचालित दो निजी अस्पताल—आरोग्यम हॉस्पिटल सिमगा और ओमकार हॉस्पिटल बलौदाबाज़ार—का आयुष्मान भारत पंजीयन 3 माह के लिए निलंबित कर दिया है। दोनों अस्पतालों में जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर राज्य कार्यालय को अनुशंसा भेजी गई। राज्य नोडल एजेंसी ने अनुशंसा के आधार पर पंजीयन निलंबन का आदेश जारी किया।
जांच में जो प्रमुख कमियाँ मिलीं:
- अस्पताल स्टाफ की योग्यता का सत्यापन नहीं
- आवश्यक मेडिकल उपकरणों की कमी
- केस शीट और उपचार रजिस्टर में गड़बड़ी
- आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली कमजोर
- दवाइयों और उपचार प्रक्रियाओं की गलत प्रविष्टियां
- आवश्यक सुविधाओं का अभाव
- मरीजों की देखरेख में लापरवाही
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



