
तोमर ब्रदर्स के दो सहयोगी गिरफ्तार, ब्याज वसूली का बड़ा नेटवर्क उजागर
रायपुर: रायपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। फरार कुख्यात तोमर बंधुओं के दो करीबी सहयोगियों, बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू, को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से तोमर गिरोह के लिए ब्याज वसूली का नेटवर्क चला रहे थे।
लोकेशन ट्रैकिंग से पकड़े गए आरोपी
पुलिस की टीमें तोमर बंधुओं—रोहित, वीरेंद्र और दिव्यांश—की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं। इसी दौरान खुफिया सूचना मिली कि उनके ब्याज वसूली एजेंट बंटी और मोनू अभी भी सक्रिय हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए दोनों को धर दबोचा गया।

मोबाइल ग्रुप से चलता था फाइनेंस रैकेट
पूछताछ में बंटी सहारे ने खुलासा किया कि वह दो साल से तोमर बंधुओं के इशारे पर काम कर रहा था। “विस्टों फाइनेंस” नाम के एक मोबाइल ग्रुप के जरिए वह ब्याज वसूली और लेनदेन का रिकॉर्ड रखता था। देरी होने पर तोमर बंधु उधारकर्ताओं को धमकियां देते थे।
पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, दर्ज किया हुआ
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। दोनों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में भादंवि की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- बंटी सहारे
- पिता का नाम: अशोक सहारे
- उम्र: 36 वर्ष
- पता: झंडा चौक, शिवनगर, चांगोरभाठा, थाना डी. डी. डी. नगर, रायपुर
2. जितेंद्र देवनगन उर्फ मोनू
- पिता का नाम: बिसनाथ देवनगन
- उम्र: 24 वर्ष
- वर्तमान पता: भगत सिंह चौक, थाना टिकरापारा, रायपुर
- स्थायी पता: शीतला पारा, सिमगा, जिला बलोदा बाजार
पुलिस की आगे की रणनीति
पुलिस अब इनसे मिली जानकारी के आधार पर तोमर बंधुओं की तलाश तेज कर दी है। गिरोह के अन्य सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



