
फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर/फिंगेश्वर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही छत्तीसगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। फिंगेश्वर थाना पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 2 लाख 70 हजार रुपये मूल्य का 18 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।

दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुपेला, भिलाई निवासी 43 वर्षीय किसन निषाद और नवापारा सोनासिल्ली निवासी 32 वर्षीय छम्मन साहू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में अवैध सप्लाई करने का काम कर रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध हालत में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



