March 2, 2026
Dongargarh: नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, SP ने तत्काल की कार्रवाई

Dongargarh: नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, SP ने तत्काल की कार्रवाई

Nov 15, 2025

रात गश्त के दौरान युवकों से दुर्व्यवहार, दोनों आरक्षक लाइन अटैच

डोंगरगढ़। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच डोंगरगढ़ पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिए और आरक्षक गौरव सेंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस वाहन में नशे की हालत में दिखे दोनों आरक्षक

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रात गश्त के दौरान पुलिस वाहन में बैठे दोनों पुलिसकर्मी नशे की हालत में हैं। नशे में धुत दोनों आरक्षक वाहन रोककर युवकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए भी नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही मचा हड़कंप

वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। आम जनता का कहना है कि सुरक्षा देने वाली पुलिस ही यदि नशे की हालत में जनता से दुर्व्यवहार करे तो कानून व्यवस्था पर कैसे भरोसा किया जाए।

एसपी अंकिता शर्मा ने की तत्काल कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही जिले की नई पुलिस कप्तान एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश भी जारी किए हैं।

जांच समिति गठित, आगे कड़ी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि प्राथमिक जांच के बाद दोनों आरक्षकों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो वीडियो की पुष्टि और घटना के तथ्यों को खंगालेगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix