March 2, 2026
Mungeli: लोरमी क्षेत्र के बिचारपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात सहित नकदी गायब

Mungeli: लोरमी क्षेत्र के बिचारपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात सहित नकदी गायब

Nov 15, 2025

मितानिन बैठक में गए थे घरवाले, लौटे तो टूटा मिला ताला

मुंगेली। थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम बिचारपुर में बुधवार को हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। शिकायतकर्ता अरुण कश्यप (55 वर्ष) पिता भगत कश्यप ने बताया कि 13 नवंबर 2025 को वे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम सुकली में आयोजित मितानिन बैठक में शामिल होने गए थे। घर को ताला लगाकर वे निश्चिंत होकर निकले थे, लेकिन शाम को लौटने पर उनके होश उड़ गए।

ताला तोड़कर घर में की वारदात

शाम करीब 4 बजे जब दंपत्ति घर लौटे तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। किसी अज्ञात चोर या चोरों ने सुनसान मौका पाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

पीड़ित के अनुसार, चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान ले गए हैं। चोरी गए कीमती सामान की विस्तृत सूची पुलिस को सौंप दी गई है। परिवार के मुताबिक, जेवरातों में मंगलसूत्र, चूड़ियां, झुमके, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान शामिल है।

गांव में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई यह चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। सूचना मिलने पर लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए

संभावित संदिग्धों पर पुलिस की नजर

पुलिस ने आसपास के घरों में पूछताछ की और यह भी पता लगाने की कोशिश की कि घटना के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में देखा गया था या नहीं। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix