March 2, 2026
Jajnjgir Champa: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Jajnjgir Champa: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Nov 15, 2025

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक निकेश टंडन (22) की जिला अस्पताल में मौत होने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए शव को सड़क पर रखकर घंटों तक चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने 20 लाख रुपये मुआवजे और क्षेत्र में नो-एंट्री लागू करने की मांग की।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे ग्राम खिसोरा निवासी निकेश टंडन अपनी बाइक पर एक युवती को लेकर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रक के नीचे आ गए। युवती के पैर में चोटें आईं, जबकि निकेश टंडन गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे पहले अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का हंगामा, 5 घंटे तक जाम

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 5 घंटे तक चले इस चक्का जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने और हादसों पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग रखी

पुलिस-प्रशासन मौके पर तैनात

स्थिति को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और सहायता राशि दिलाने के आश्वासन के बाद ही जाम खुलवाया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix