
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: तंजानियाई महिला से 1,718 ग्राम कोकीन बरामद
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तंजानिया की एक महिला यात्री से 1,718 ग्राम कोकीन जब्त की। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत लगभग 17.18 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विशेष खुफिया सूचना पर डीआरआई की कार्रवाई
डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि तंजानियाई महिला यात्री भारत में कोकीन की बड़ी खेप लेकर आने वाली है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने महिला पर नजर रखी और उसके आगमन गेट पर पहुंचते ही उसे रोक लिया।

सामान की जांच में निकली कोकीन की खेप
महिला के बैग की तलाशी के दौरान दो खाने के पैकेट सहित अन्य सामान की बारीकी से जांच की गई। इन्हीं पैकेटों में कोकीन को बेहद चालाकी से छुपाया गया था। जांच में कुल 1,718 ग्राम उच्च गुणवत्ता की कोकीन बरामद की गई।
महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
अधिकारियों ने महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया है। डीआरआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला किस सिंडिकेट के लिए काम कर रही थी और इस खेप को भारत में किसे सौंपने वाली थी। मामले में तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



