
पेंड्रा पुलिस की बड़ी सफलता,अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़, मध्यप्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर नकेल कसते हुए पेंड्रा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मुखबिरों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलपहरी गांव के मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दो तस्करों को हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के जैतहरी (अनुपपुर) से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर मोटरसाइकिल से छत्तीसगढ़ में खपाने के उद्देश्य से पहुंचे थे। पेंड्रा पुलिस को मुखबिरों के माध्यम से सूचना मिली थी कि शराब की खेप सिलपहरी गांव में पहुंचने वाली है, जिसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की।
जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को अपनी ओर आते देखा, वे घबराकर शराब से भरे झोले और बोरे झाड़ियों में फेंककर भागने लगे। लेकिन पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार गुप्ता और जग्गू कोल, दोनों निवासी जैतहरी (अनुपपुर, मध्यप्रदेश), के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 138 पाव गोवा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसे वह मध्यप्रदेश से तस्करी कर पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में सप्लाई करने लाए थे। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



