March 2, 2026
फ्री फायर की दोस्ती बनी सिरदर्द: प्रेमिका से मिलने छत्तीसगढ़ आया बिहार का युवक, होटल में पिस्टल संग गिरफ्तार

फ्री फायर की दोस्ती बनी सिरदर्द: प्रेमिका से मिलने छत्तीसगढ़ आया बिहार का युवक, होटल में पिस्टल संग गिरफ्तार

Nov 14, 2025

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फ्री फायर गेम की दोस्ती एक गंभीर मामले में बदल गई। बिहार का युवक प्रेमिका से मिलने कोरबा पहुंचा, लेकिन पुलिस की जांच में वह होटल के कमरे से पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

युवक के पास से हथियार और कारतूस बरामद

जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल सिंह श्री राम डोमेट्री होटल के कमरे नंबर 103 में ठहरा हुआ था। पुलिस जब अचानक होटल की जांच करने पहुंची तो युवक के पास हथियार और कारतूस मिले। पूछताछ में युवक ने बताया कि कोरबा की एक युवती से उसकी दोस्ती फ्री फायर गेम के दौरान हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। इसी वजह से वह बिहार से कोरबा मिलने आया था।

आदतन अपराधी है युवक 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राहुल सिंह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस बिहार पुलिस से भी संपर्क कर रही है।होटल संचालक को भी आरोपी को बिना सूचना ठहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने होटल संचालकों से अपील की है कि बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix