
Bilaspur रेल हादसा… कांग्रेस ने GM ऑफिस का घेराव किया
बिलासपुर। हाल ही में हुए बड़े रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के जीएम ऑफिस का घेराव किया। पार्टी नेताओं ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग उठाई। साथ ही जांच रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि रिपोर्ट दबाई गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

हादसे पर कार्रवाई की मांग तेज
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीएम कार्यालय पहुंचकर रेलवे प्रबंधन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हादसे में कई परिवार बर्बाद हो गए, मगर रेलवे की ओर से न तो पर्याप्त मुआवजा दिया गया और न ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दी।
रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हादसे की तकनीकी जांच रिपोर्ट को रेलवे जानबूझकर सार्वजनिक नहीं कर रहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिपोर्ट सामने नहीं लाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और चरणबद्ध रूप से बड़े विरोध कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की बात
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मृतकों के परिजनों को कम से कम 1-1 करोड़ रुपए का आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही घायलों के मुफ्त इलाज और पुनर्वास की व्यवस्था करने की भी मांग रखी।
रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



