March 5, 2026
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल: परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम, की 20 लाख रुपये मुआवजा की मांग 

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल: परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम, की 20 लाख रुपये मुआवजा की मांग 

Nov 14, 2025

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक निकेश टंडन (22) की जिला अस्पताल में मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने सुबह करीब 10 बजे शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जो लगभग 5 घंटे तक जारी रहा। परिजन 20 लाख रुपये मुआवजा और क्षेत्र में नो-एंट्री लागू करने की मांग पर अड़े रहे।

इलाज के दौरान युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे ग्राम खिसोरा निवासी निकेश टंडन एक युवती को बाइक से लेकर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवती के पैर में चोट आई, जबकि निकेश को गंभीर हालत में अकलतरा से जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नो-एंट्री के समय भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग

विरोध की सूचना पर अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, पुलिस टीम और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से लगातार समझाइश देने की कोशिश करते रहे। परिजन मुआवजा देने और नो-एंट्री के समय भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix