
Korba : बिहार का युवक कोरबा में पिस्टल संग पकड़ाया
ऑनलाइन गेम से दोस्ती, फिर मिलने का प्लान
कोरबा में पुलिस ने एक होटल से पिस्टल के साथ बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की दोस्ती एक युवती से ऑनलाइन गेम फ्री फायर के जरिए हुई थी। दोनों के बीच कई दिनों से बातचीत चल रही थी और युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था।

होटल में मिली पिस्टल, पुलिस को मिली सूचना
सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल में पहुंची तो युवक संदिग्ध हालत में मिला। तलाशी के दौरान उसके बैग से पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार से खास तौर पर युवती से मिलने कोरबा आया था।
होटल संचालक भी गिरफ्तार
जांच में यह भी पता चला कि होटल संचालक ने बिना पहचान पत्र देखे युवक को कमरा उपलब्ध कराया था। कानून का उल्लंघन करने पर होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल की बुकिंग रजिस्टर और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

युवक के इरादों पर पुलिस कर रही जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पिस्टल लेकर क्यों आया था और उसका उद्देश्य क्या था। हथियार किससे और कैसे खरीदा गया, इसके बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवक से जुड़े लोगों और उसके मोबाइल की सोशल मीडिया चैट्स की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



