March 4, 2026
छत्तीसगढ़ TET-26 परीक्षा की तारीख तय, जानिए 13 कब से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ TET-26 परीक्षा की तारीख तय, जानिए 13 कब से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Nov 14, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-26) की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा आगामी 1 फरवरी 2026 को प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मण्डल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, TET-26 के लिए 13 नवंबर से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदकों को 9 दिसंबर शाम 6 बजे तक त्रुटि सुधार का भी मौका दिया जाएगा।

परीक्षा दो स्तरों पर होगी—

पहली पाली (9:30 AM से 12:15 PM): कक्षा 1 से 5 तक के अध्यापन हेतु

दूसरी पाली (3:00 PM से 5:45 PM): कक्षा 6 से 8 तक के अध्यापन हेतु

परीक्षा के लिए राज्य के 20 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा मण्डल ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix